Big Breaking

अगले साल G-20 समिट की अध्यक्षता किस देश को मिलेगी? समझें कुछ जरूरी बातें

2023 साल G-20 में सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के पास रहेगी। वहीं लोगों के जहन में ये सवाल आ रहा है कि G-20 सम्मेलन की अध्यक्षता पिछले साल किसके पास थी? और आने वाले समय में किस देश के पास रहेगी। इस लेख में आपको हम कुछ इससे जुड़े सवालों की जानकारी (Kya Hai G-20) देंगे।

G-20 शिखर सम्मेलन देश की राजधानी में ही शुरू होने जा रहा है। बता दें कि 9 और 10 सितंबर को होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में दुनिया के बहुत से देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता गीने-चुने देशों को ही दी जाती है। जानकारी के मुताबिक यह 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन है। साल 1999 में स्थापित जी-20 की मेजबानी भारत द्वारा ही की जा रही है।

खबर मिली है कि अध्यक्षता मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे अमिताभ कान्त को इसके लिए शेरपा नियुक्त किया गया है। इससे पहले शेरपा की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ही मिल गई थी। तो आइए जान लेते हैं इस इवेंट से जुड़े कुछ जरूरी सवाल…

G-20 2023 current affairs

Question: जी-20, 2023 की थीम क्या होगी?
Answer: वसुधैव कुटुंबकम-One Earth, One Family, One Future

Question: जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल का नाम क्या रखा गया है?
Answer: भारत मंडपम नामक शानदार भवन में ही इस इवेंट का आयोजन होगा।

Question: भारत में जी-20 से जुड़ी वर्किंग ग्रुप्स की कितनी बैठकें कितने शहरों में की गई है?
Answer: अध्यक्षता मिलने के बाद भारत ने देश के 56 शहरों में दो सौ से ज्यादा बैठकें आयोजित कीं, जिसमें सदस्य देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Question: शिखर सम्मेलन में दुनिया के किन संगठनों को आमंत्रित किया गया है?
Answer: अफ्रीकी संघ, अफ्रीकन यूनियन डेवेलपमेंट एजेंसी, न्यू पार्टनरशिप फॉर अफ्रीकन डेवेलपमेंट, आसियान, इंटरनेशनल सोलर एलायन्स, कॉलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएन्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, एशियन डेवेलपमेंट बैंक

Question: किन देशों को अतिथि देश का दर्जा मिला है?
Answer: बांग्लादेश, मिस्र, मारीशस, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, यनाइटेड अरब अमीरात। इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। अतिथि देशों की सूची में एकमात्र पड़ोसी बांग्लादेश शामिल है।

Question: जी-20 के सदस्य कौन-कौन से देश हैं?
Answer: संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेन्टीना, भारत, चीन, यूनाइटेड किंगडम, इटली, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, यूरोपीय संघ और मेजबान देश भारत

Question: जी-20 का सचिवालय कहां बना है?
Answer: इसका कोई स्थाई सचिवालय नहीं बनाया गया है। जिस देश के पास इसकी अध्यक्षता होगा वहीं इसका ऑफिस खुलेगा।

Question: जी-20 में शेरपा की क्या भूमिका रही है?
Answer: शेरपा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वह अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सदस्य देशों के ही कॉनटेक्स में रहते हैं।

Question: भारत के पास इसकी अध्यक्षता कितने समय तक रहने वाली है?
Answer: एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक

Question: जी-20 देशों का वैश्विक योगदान क्या है?
Answer: जी-20 दुनिया की प्रमुख अर्थवस्थाओं की ही एक समुह है। इससे जुड़े देश आबादी के हिसाब से दो तिहाई, जीडीपी के हिसाब से 85 फीसद, इनवेस्टमेंट के हिसाब से 80 फीसद और व्यापार का 75 फीसदी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Question: साल 2024 में 19 वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किस देश को मिलने वाली है?
Answer: ब्राजील

Question: साल 2022 का जी-20 शिखर सम्मेलन कहां हुआ था?
Answer: साल 2022 में 17वां शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में हुआ था।

Question: जी-20 का प्रमुख कार्य क्या हगा?
Answer: सदस्य देशों के बीच आपसी तालमेल बनाते हुए एक-दूसरे की आर्थिक, तकनीकी तरक्की में मदद करना, भविष्य में आने वाली परेशानियों में एक दूसरे का साथ देना।

Question: बताएं की दिल्ली शिखर सम्मेलन के मुख्य आकर्षण क्या हैं?
Answer: भारत मंडपम में बनी वाल ऑफ डेमोक्रेसी के माध्यम से सम्मेलन में आए लोग देश का पांच हजार साल पुराना इतिहास फिर से देख सकेंगे। सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत भी यहां देखने को मिलेगा।

द कलमकार हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें TheKalamkar.Com पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट यहां पढ़ें हरियाणा की ख़बरें, कृषि जगत, मौसम, राजनीति से जुड़ी ख़बरें। For More Related Stories, Follow: Google NewsInstagramFacebookPinterest

Vinod Khanna

Vinod Khanna हरियाणा राज्य के पानीपत जिले के रहने वाले हैं। पिछले 6 साल से डिजीटल मीडिया का अनुभव। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क और प्रोग्रामिंग सेक्शन में काम करने का अनुभव। इससे पहले भास्कर, एच आर ब्रेकिंग न्यूज में काम कर चुके हैं। अब द कलमकार के जरिए वायरल, ऑटोमोबाइल, हेल्थ देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button