Why are bra hooks of the same shape, know the logic
ब्रा का साइज उसके हुक्स पर भी निर्भर करता है। जानिए कि इसके हुक्स का शेप और डिजाइन इस तरह का ही क्यों बनाया जाता है।
एक कॉमन बात जो लगभग हर ब्रा में देखी जाती है वो ये है कि इनके पीछे एक ही जैसे शेप और साइज के तीन हुक्स की लेयर लगी होती है।
पतले स्ट्रैप वाली ब्रा में सिंगल हुक होता है, लेकिन वो भी तीन लेयर में ही होता है।
इसके पीछे का कारण ये है कि महिलाओं की ब्रा का कप साइज और बैंड साइज में अंतर होता है।
हर बॉडी अलग होती है और कई बार एक ही कप साइज होने के बाद भी किसी महिला के शरीर में बैक फैट ज्यादा भी हो सकता है जिसकी वजह से हुक्स को एडजस्ट कर सही फिटिंग लाई जा सके।
ब्रा हुक्स जिस पट्टी पर लगे होते हैं वो स्ट्रेचेबल होती है और टाइम के साथ वो ढीली होती जाती है।
जब नई ब्रा आती है तो उसे सबसे पहले वाले हुक में पहनना चाहिए और समय के साथ-साथ जब ये ढीली होती जाए तो एक-एक रो करके आगे बढ़ना चाहिए।
ब्रा का ये फीचर उसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ा देता है और आप इसे काफी समय तक पहन सकती हैं।
ये स्ट्रैप से चिपका भी रहे और पीछे की ओर हाथ करके ये आसानी से खोली और बंद की जा सके। यही कारण है कि इसका शेप गोल नहीं होता है।