Try these beautiful blouse designs to get a trendy look
बदलते ट्रेंड के साथ अगर आपको भी पसंद है अपने ब्लाउज डिजाइन को चेंज करना तो, इस बार इन स्टाइल को आप ट्राई कर सकती हैं।
टैंक टॉप ज्यादातर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप इस तरीके का ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं।
ये लुक आपका सबसे अलग और हटके होगा। इस ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ गोल्ड या फिर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।
इस तरीके के ब्लाउज बनाते समय डिजाइन और फेब्रिक का खास ध्यान रखें। टैंक टॉप ब्लाउज का ये डिजाइन फेस्टिवल लुक के लिए काफी अच्छा है।
अक्सर महिलाएं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ कट स्लीव्स ट्राई करती हैं। इस बार क्वाटर स्लीव्स या फिर पफ स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह के डिजाइन हैवी एम्ब्राइडरी के साथ सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप इसके साथ हैवी चोकर सेट या फिर हैवी नेकलेस अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं।
इस तरह के नेकलाइन ब्लाउज सबसे ज्यादा ब्रांड नेकलाइन वाली महिलाओं पर अच्छे लगते हैं। इसके बैक में आप जिक-जैक पैटर्न या फिर बैकलेस ऑप्शन भी स्टाइल कर सकती हैं।
कई सारे ब्लाउज डिजाइन हैं जो बहुत कम महिलाएं पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो मोनोक्रोमैटिक हॉल्टर नेक ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।