This bangle mehndi design will add beauty to the hands
अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है तो इस बार आप अपने हाथों में चूड़ी मेहंदी डिजाइन लगाएं। ये लगने के बाद काफी अच्छा लगता है।
अरेबिक बेल, फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आजकल काफी चल रहे हैं, लेकिन आप इसी डिजाइन को चूड़ी मेहंदी की तरीके से लगा सकती हैं।
आप कमल के फूल का डिजाइन या फिर जाली डिजाइन बना सकती हैं।
इस तरह के डिजाइन आपके हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं साथ ही लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।
फ्लावर मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल होता है। इसे आप घर पर आसानी से लगा सकती हैं।
सबसे पहले इसके लिए चूड़ी डिजाइन की तरह हाथों पर गोला बनाएं। इसके बाद फ्लावर डिजाइन को इसमें फील करें और उसे शेड करें।
आप चाहे तो इसके आसपास आप छोटी-छोटी पत्तियां बना सकती हैं।
इसी डिजाइन को हथेली तक रिपीट करें। उंगलियों के लिए आप जालीदार डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आपको टैटू (टैटू मेहंदी डिजाइन) बनवाना पसंद है लेकिन आप बनवाने से डरती हैं तो इसके लिए आप मेहंदी से भी इस तरह के डिजाइन बना सकती हैं।