Should get married before this age
हमारे समाज में शादी करने से लेकर बच्चे पैदा करने तक की उम्र तय की गई है।
अगर कोई समाज के इन नियमों में बदलाव करता है, तो उसे न केवल गलत नजरों से देखा जाता है बल्कि उसके चरित्र पर तमाम तरह के सवाल भी उठाए जाते हैं।
25 से लेकर 30 तक की उम्र शादी के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद आता है बच्चे-घर खरीदना, प्रमोशन आदि चीजें। जीवन का यही चक्र है, जो सदियों से ही चलता आ रहा है।
बात चाहे किसी पुरुष की हो या फिर किसी महिला की, शादी करने की सही उम्र तब तक नहीं होती, जब तक आप मन से तैयार न हों।
इंडिया में लोगों पर एक निश्चित ऐज में शादी करने के लिए सामाजिक दबाव डाला जाता है। उन्हें हर पल उनकी बढ़ती उम्र याद दिलाई जाती है।
लोग भूल जाते हैं कि शादी करने के लिए जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह मैच्योरिटी और रेडीनेस है, जसी जबरदस्ती नहीं लाया जा सकता।
'लड़कियों को 30 साल की उम्र से पहले शादी कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ उनका बायोलॉजिकल क्लॉक कमजोर हो जाता है।
यदि कोई महिला बच्चा पैदा करना चाहती है, जोकि पूरी तरह से उसकी निजी पसंद है, तो उसे पता होना चाहिए कि उम्र बढ़ने के साथ मातृत्व जोखिम भी बढ़ जाता है।
शादी करने के लिए 28 से लेकर 30 तक की उम्र को सही माना गया है।