Money rains from these marks made on the palm
हथेली में कई ऐसे निशान होते हैं जो अचानक ही बनते-बिगड़ते हैं। कई बार ये निशान दु:ख-तकलीफ लेकर आते हैं। लेकिन कई बार ये तमाम सारी खुशियां भी लेकर आते हैं।
ऐसे ही एक निशान का हम यहां जिक्र कर रहे हैं। जो किसी की हथेली में हो तो समझ लें कि उसके जीवन में धन की बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं ये कौन सा निशान है और किन जगहों पर ये बने तो होती है धन वर्षा?
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में गुरु पर्वत पर अचानक से गोल निशान नजर आए। तो समझ लें कि ये अत्यंत ही शुभ संकेत है।
इस निशान का अर्थ होता है कि जातक के जीवन में हर तरफ से धन ही धन आने वाला है। यह कार्यक्षेत्र में भी हो सकता है और पैतृक संपत्ति से भी संबंधित हो सकता है।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में शनि पर्वत पर गोल निशान नजर आए तो समझ लें कि ये अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
लेकिन शनि पर्वत पर बनने वाले इस निशान को अमूमन अशुभ संकेत मानते हैं। कहते हैं कि यह निशान गलत तरीके से धन अर्जित करने का संकेत होता है। कहते हैं कि यह लॉटरी, जुए और सट्टा आदि से पैसा कमाने का संकेत होता है।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में सूर्य पर्वत पर गोल निशान नजर आए। तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह जीवन में सात्विकता और उच्च विचार का संकेत देता है।
यही नहीं ऐसे जातक सूर्य के समान समाज में अपना नाम कमाते हैं। ऐसे लोग अपने अच्छे कर्मों के बल पर धनवान बनते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
ऐसे जातक नौकरी करें या व्यवसाय इन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।