Living in this village gives luxury car and bungalow
आज भी दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो शहर के प्रदूषित हवा और भागम भाग की जिंदगी से परेशान हो चुके हैं।
दुनिया भर में कई ऐसे गांव है जो स्टैंडर्ड है और नई तकनीक से लैस हैं। जो भी व्यक्ति वहां पर रहना चाहता है सरकार की तरफ से उसके सेटलमेंट का खर्च उठाया जाता है।
ठीक इसी तरह का एक गांव चीन में भी है जिसे उसकी खासियत के लिए सुपर विलेज कहा जाता है।
इसे भले ही गांव कहा जाता है लेकिन आधुनिक सुविधाओं के मामले में यह किसी शहर से कम नहीं है।
यह गांव चीन के जियांगसू प्रांत में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है।
यह गांव आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा जो भी यहां बसता है उसे एक बंगला और गाड़ी फ्री में दिया जाता है।
यहां रहने वाला हर कोई करोड़पति है। यहां रहने वाले लोग खेती करते हैं और सलाना 80 लाख रुपए कमाते हैं।
इस गांव में आपको हेलीपैड ग्राउंड और एक थीम पार्क मिलेगा।
दरअसल, बसने के समय व्यक्ति को घर और गाड़ी दिया जाता है। लेकिन अगर कोई शिफ्ट करना चाहता है तो उसे यह सब वापस अथॉरिटी को सौंप देना होगा।