Follow these tips for soft and glossy lips
बहुत से लोग ड्राई और फटे होंठ से राहत पाने के लिए सर्दियों में लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं।
आप कुछ ही प्राकृतिक सामग्री की मदद से लिप ग्लॉस बना सकते हैं।
लिक्विड लेसिथिन - 2 ग्राम, मोम - 1.5 ग्राम, अरंडी का तेल - 8 ग्राम, जैतून का तेल - 5 ग्राम, नारियल का तेल - 3 ग्राम ,विटामिन ई तेल - 0.5 ग्राम
एक हीट प्रूफ कंटेनर लें जिसमें सभी सामग्री जैसे अरंडी का तेल, जैतून का तेल और मोम को माप कर कंटेनर में रखें और लिप ग्लॉस बनाना शुरु करें।
सभी सामग्री को गर्म और मिक्स होने के बाद आंच से उतार लें और ठंडा होने दे। सामग्री को ठंडा करने के लिए अच्छे से मिक्स करते हुए हिलाते रहें।
जब सभी सामग्री अच्छे से ठंडा हो जाए तो लिक्विड लेसिथिन मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलते रहें जब तक ये मिल न जाए।
मिश्रण में एक चुटकी कलर पिगमेंट पाउडर और मीका पाउडर मिलाएं।
लिप ग्लॉस मिश्रण को पूरी तरह से जमने दें जब तक कि यह नॉर्मल टेंपरेचर में ठंडा न हो जाए।
जब लिप ग्लॉस पूरी तरह से जम जाता है और ठंडा हो जाता है, तो आप लिप ग्लॉस को कंटेनर या ट्यूब में स्टोर कर सकते हैं।