Benefits of applying almond oil on the face
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से एक्ने की समस्या कम हो सकती है। साथ ही ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप अपने चेहरे पर बादाम का तेल लगा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से पहले त्वचा को अच्छे से साफ कर लें।
ऐसा करने से स्किन पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और तेल अच्छे से त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाएगा।
अब तेल में कॉटन पैड या रूई भिगो लें। अब रूई की मदद से तेल को पूरे चेहरे पर लगा लें।
आप चाहें तो रात भर भी चेहरे पर बादाम का तेल लगाकर सो सकती हैं।
आप दाग को हल्का करने के लिए बादाम का तेल चेहरे पर लगा सकती हैं।
बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए एंटी-रिंकल क्रीम के बजाय तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप त्वचा पर बादाम के तेल का उपयोग कर सकती हैं।