beautiful mehndi designs for small hands
मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप चूड़ी, धागे, टूथपिक जैसी कई चीजों की सहायता ले सकती हैं। इसके अलावा आप टैटू स्टाइल में भी मेहंदी को लगा सकती हैं।
मेहंदी की मदद से जाल बनाते समय आप ध्यान रखे कि अपने हाथों की शेप के अनुसार ही जाल को बड़ा या छोटा बनाएं।
ज्यादातर छोटे हाथों के लिए जाल का डिजाइन काफी चौड़ा ही बनाया जाता है। वहीं आप अन्दर डॉट डिजाइन भी मेहंदी की मदद से बना सकती हैं।
कट-आउट डिजाइन वाली मेहंदी आजकल काफी पसंद की जा रही है और चलन में भी नजर आ रही है।
आप एक से ज्यादा बेल की तरह भी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप ध्यान रखें कि इसमें पतली और कम चौड़े डिजाइन ही चुनें ताकि आपके हाथ खूबसूरत नजर आए।
छोटे हाथों पर इस तरह का हाथ फूल स्टाइल मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आती है।
इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप ज्वेलरी से लेकर सिंपल फूल- पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।
अगर मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके से केवल एक उंगली पर बेल डिजाइन बना सकती हैं।
हाथों को आकर्षक बनाने के लिए आप बारीक मेहंदी से बने चौड़े मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं।