After all, why women are prohibited from bathing naked, know the reason
शास्त्रों में बताए नियमों के अनुसार निर्वस्त्र स्नान न करने की बात की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि आम व्यक्ति को शास्त्रों के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे और खुशहाली आए।
अगर हम पौराणिक कथाओं की बात करें तो निर्वस्त्र स्नान की मनाही का एक सबसे बड़ा कारण कृष्ण जी के समय से जुड़ा है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार जब गोपिकाएं सरोवर में स्नान कर रही थीं और वो निर्वस्त्र थीं उस समय बाल कृष्ण ने गोपियों के सभी वस्त्र छिपा दिए।
उस समय जब कृष्ण जी ने उनके वस्त्र छिपा लिए और गोपियों ने अपने वस्त्र वापस लेने की प्रार्थना की तब कृष्ण जी ने उन्हें समझाया कि कहीं भी बिना वस्त्र धारण किए स्नान नहीं करना चाहिए।
इससे जल के देवता वरुण का अपमान होता है। इसलिए आपको निर्वस्त्र स्नान न करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप नहाते समय यह सोचते हैं कि बंद कमरे में कोई आपको नहीं देख रहा है तो ऐसा गलत है, क्योंकि ईश्वर आपको हर स्थान पर देखते हैं।
यदि आप निर्वस्त्र होकर स्नान कर रहे हैं तो ये मुख्य रूप से जल के देवता वरुण का अपमान करने जैसा होता है।
निर्वस्त्र स्नान से आपको पाप लग सकता है और आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंच सकते हैं।