3 home remedies to cure dark underarms
क्या आपको पता है कि आपके डार्क अंडरआर्म्स का क्या कारण है? आइए एक्सपर्ट से जानें इनके कारण और ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से।
स्लीवलेस ड्रेसेस में आप भी जलवा बिखरेने के लिए तैयार होंगी, लेकिन क्या आप अपने डार्क अंडरआर्म्स से शर्मिंदा होती हैं?
फ्रिक्शन के कारण भी अंडरआर्म्स काले होते हैं। इसी तरह रबिंग, स्क्रबिंग, टाइट कपड़े पहनने से और मोटापा भी इसका कारण बनता है।
वैक्सिंग भी आपके अंडरआर्म्स को काला करता है। वैक्स के कारण जब बाल खिंचते हैं तो इंग्रोन हेयर के कारणवह एरिया डार्क हो जाता है।
डियोड्रेंट्स जिनमें अल्कोहल होता है, वो स्किन में इरिटेशन करते हैं और इस तरह से रंग काला होता जाता है।
लैक्टिक एसिड युक्त मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें और त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।
रात में ग्लाइकोलिक एसिड आधारित क्रीम का प्रयोग करें। यह मृत त्वचा की परत को हटाने और डार्कनेस को कम करने में मदद करेगा।
क्रीम जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड के साथ कोजिक एसिड और अल्फा अर्बुटिन होता है, डार्कनेस को कम करने में मदद करता है।
अगर आपने अंडरआर्म्स वैक्सिंग की है, तो आपको तुरंत इस मिश्रण का प्रयोग नहीं करना है। इससे आपको दाने हो सकते हैं।