the kalamkar logo

History Of 27 May In Hindi: देखें आज का इतिहास, किसका हुआ था जन्म और किसकी हुई मौत

साल के हर दिन का अलग महत्व होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतिहास में इस दिन क्या हुआ था और किस महान पुरुष का जन्म और किसकी मौत हुई है। हर दिन की घटनाएं इतिहास के पन्नों पर लिखे होते हैं। 

 | 
27 मई 2023

The Kalamkar, New Delhi 27 May History: हर इंसान को अपने दिन की शुरुआत उसके इतिहास को जानने के बाद शुरु करना चाहिए। सामान्य ज्ञान के लिए यह बहुत जरुरी होता है। इसी को मध्यनजर देखने के लिए आज हम आपके लिए इस दिन यानी 27 मई के इतिहास को लेकर आए हैं। आइए जानते हैं आज के दिन का पास्ट क्या है?

1813 : अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया। 

1895 : ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया। 

1908 : मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने। 

1921 : ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली। 

1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल। 

1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया। 

1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू। 

1951 : बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं। 

1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया। 

1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन। 

1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 लोगों की मौत। 

1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 लोगों की मौत। 

1991 : ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 लोगों की मौत। 

1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांद्र सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी। 

1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं। 

2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 लोगों की मौत। 

27 मई को जन्मे व्यक्तियों की सूची 

प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म 1332 में हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म 1894 में हुआ ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।

प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म 1928 में हुआ।

हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म 1954 में हुआ।

भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म 1957 में हुआ।

प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म 1962 में हुआ।

27 मई को हुए निधन

कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन 1919 में हुआ वो तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन 1935 में हुआ वो थीं।

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन 1964 में हुआ।

भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन 1983 में हुआ।

आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन 2008 में हुआ।

‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन 2016 में हुआ।