the kalamkar logo

वैकेशन को रंगीन बना देगी ये खूबसूरत जगह-10 Best Wonder Places In Himachal

10 Wondering Places In Himachal: जैसे ही गर्मी की छुट्टियां आती है तो हर मां बाप अपनी फैमिली के साथ कुछ दिन बाहर बिताते हैं और ज्यादातर लोग तो हिमाचल की ओर जाते हैं। लेकिन लोगों के वहां जाने के बाद घूमने की जगह का चयन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

 | 
10 Best Places To Visit In Himachal

The Kalamkar, New Delhi क्या आप भी हिमाचल की बर्फिली हवाओं का मजा लेना चाहते हैं? अगर हां तो हमारे ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है. क्योंकि आज हम आपको हिमाचल के 10 ऐसे स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो Tourists के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। गर्मी की छूट्टियों को स्पेशल बनाने में यह आपका बहुत (10 Best Places To Visit In Himachal) साथ देगें। 

1. मनाली

1. मनाली

जब भी किसी खूबसूरज जगहों की सूची तैयार की जाती है तो मनाली का नाम सबसे उपर रखा जाता है। यहां की बर्फी से लोग बहुत प्यार करते हैं। समुद्र तल से 6725 फीट ऊपर बसा यह स्थान आपको पहाड़ों के साथ सीधी बातचीत करवाएगा।    

2. कुल्लु

2. कुल्लु

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थल की भरमार है, एकबार यहां कोई आ जाता है तो वह वापिस घर जाने का नाम ही नहीं लेता है। यह ब्याद नदी के तट पर बसा खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। 

3. कांगड़ा

3. कांगड़ा

आंतरिक शांति पाने के लिए यहां लोग आते हैं. यह स्थान आपके घूमने के लिए एकदम प्रफेक्ट रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों में इसका एक अलग महत्व है।

4. धर्मशाला

4. धर्मशाला

धर्मशाला अपनी प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर लोग अपने दुख दर्द को कम करने और सूकुन पाने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश आकर्षक स्थल का वो क्षेत्र जो समुद्र तल से 1475 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। 

5. शिमला

5. शिमला

हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला जो पर्वतीय स्थलों में अपनी अनोखी पहचान लिए खड़ा है। जब भी कोई हिमाचल में घूमने आता है तो वह इस जगह पर एकबार जरुर जाता है। 

6. कसौल (Kasol)

6. कसौल (Kasol)

अगर आप हिमाचल जा रहे हैं तो कसौल आपके लिए सबसे बेस्ट जगह रहने वाली है। यहां पार्वती घाटी व पार्वती नदी की सुंदरता यहाँ का मुख्य आकर्षण है। जब भी यहां कोई घूमने के लिए आता है तो वह एक बार के लिए घर बार भूल जाता है। 

7. मैक्लोड़गंज

7. मैक्लोड़गंज

मैक्लोड़गंज का नाम घूमने के स्थानों मे शामिल किया जाता है, क्योंकि यह कांगड़ा का वह हिस्सा जो आजकल का सबसे चर्चित दर्शनीय स्थल है। 

8. बीर-बिलिंग

8. बीर-बिलिंग

इस स्थान को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के नाम से जाना जाता है। यह आपकी वैकेशन को यूज करने के लिए एक प्रफेक्ट पर्यटक स्थल है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 

9. मलाना

9. मलाना

हिमाचल प्रदेश का प्राचीन ग्रामीण इलाका जो एक तरफ पार्वती घाटी, दूसरी तरफ कुल्लु घाटी से दबा हुआ है। यहां की संस्कृति और रहन सहन देखने के लिए लोग आते हैं।

10. लाहुल-स्पिति

10. लाहुल-स्पिति​​​​​​अगर हिमाचल की ठंडी जगह की बात की जाती है तो इस मरूस्थल क्षेत्र का नाम एकबार जरुर लिया जाता है। बर्फ से ढ़के पहाड़, रंग-बिरंगे मठ व छोटे-छोटे गाँव-सब कुछ आंखों के आगे एक सूंदर दृश्य बनाता है।