the kalamkar logo

WPL players auction: WPL खिलाड़ियों की नीलामी में मंधाना पहली करोड़पति...3.4 करोड़ रुपए में बेंगलुरु ने खरीदा, देखें किसको मिले कितने पैसे

WPL players auction: महिलाओं की  WPL लीग की बोली शुरु हो गयी है, खबर मिली है कि मंधाना को सबसे ज्यादा 3.4 करोड़ रुपये मिले हैं, आगे देखें किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा गया है, 

 | 
WPL की बोली में भारतीय महिलाओं ने मारी बाजी

The Kalamkar, Sports Desk पहली विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।

पहले सेट की नीलामी हो चुकी है और दूसरे सेट की जारी है। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, रेणुका सिंह को बेंगलुरु ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब नेटली सीवर ब्रंट को मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपए पर अपने साथ जोड़ा है। अब देखना होगा कि अन्य खिलाड़ियों को कितने रुपये दिये जाते हैं. 

वहीं, ताहिलीया मैक्ग्रा को यूपी ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। शबनिम इस्माइल को यूपी ने एक करोड़ रुपए में खरीदा है। अमीलिया केर के नाम पर बोली जारी है।

पहले सेट की नीलामी हो चुकी है। इसमें शामिल 7 में से 5 खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा में बिकी हैं। जबकि एक 50 लाख रुपए में नीलाम हुई हैं। वहीं एक अनसोल्ड भी रही है। इस सेट की अधिकांश खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी है, क्योंकि फ्रेंचाइजीज इनमें लीडरशिप रोल देखती हैं।

मंधाना, गार्डनर सबसे महंगी

WPL ऑक्शन के पहले सेट में 7 खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बनीं। वह सबसे महंगी प्लेयर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 

वह पहले सेट में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। 

ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं।

दूसरे सेट की नीलामी शुरू हो चुकी है। देखिए सेट 2 की प्लेयर्स...

सेट-2 : शबनिम इस्माइल (40 लाख), अमीलिया केर (40 लाख), ताहिलीया मैक्ग्रा (40 लाख), बेथ मूनी (40 लाख), नेटली सीवर ब्रंट (50 लाख), दीप्ति शर्मा (50 लाख), रेणुका सिंह (50 लाख)

सेट-3 (बैटर) : सूजी बेट्स, टेमी बैमॉन्ट, तज्मीन ब्रीट्स, सोफिया डंकली, मेग लेनिंग, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, लौरा वॉल्वार्ट।

सेट-4 (ऑलराउंडर) : चमारी अटापट्टू, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट, सुने लुस, एनाबेल सदरलैंड, पूजा वस्त्राकर, डानी व्याट।

सेट-5 (विकेटकीपर) : बेर्नाडीना बेजूडेनहॉट, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, एलीसा हिली, एमी जोन्स, अनुष्का संजीवनी, सुष्मा वर्मा।

24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख से ज्यादा

ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है। इसके साथ ही भारत की अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से सभी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

इन 15 देशों से हैं खिलाड़ी

भारत के अलावा फाइनल लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ एसोसिएट देशों से UAE, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बोली लगेगी।

हर टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपए

एक WPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। मेंस IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है। ऑक्शन में हर टीम 15 से 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। हर टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाडी ही शामिल हो सकते है। इस हिसाब से कुल 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा।

इन 5 शहरों को मिलीं टीमें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1,289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा। अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

अंडर-19 खिलाड़ियों पर भी लगेगी बोली

नीलामी के दौरान अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों पर भी बोली लग सकती है। 5 टीमों के लिए 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। ऐसे में दुनिया भर की टॉप क्रिकेटर्स समेत भारत को अंडर-19 वर्ल्ड जिताने वालीं खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लग सकती है।