IPL 2023 Points Table: पंजाब किंग्स पर जीत के बावजूद गुजरात टाइटंस को नहीं मिल रहा है पहला स्थान, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल
IPL 2023 Points Table:गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी है. इस जीत के बाद भी गुजरात की टीम पहला स्थान नहीं ले पाई है. आइए देखते हैं प्वाइंट्स टेबल में कौन कहां जा रहा है.

The Kalamkar, Spots Desk IPL 2023 Points Table: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने गुरुवार रात रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से करारी मात दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात ने आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बावजूद गत चैंपियन टीम प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान अभी तक हासिल नहीं कर पाई है.
गुजरात टाइटंस इस मैच के बाद 6 अंकों अब तीसरे स्थान पर है. वहीं उनके आगे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी बड़ी टीमें भी है. गुजरात की जीत से फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. जो चौथे से तीसरे पायदान पर खिसक गई है। शिखर धवन की पंजाब किंग्स इस हार के बावजूद 6ठें स्थान पर आ गई है.
गुजरात टाइटंस को क्यों नहीं मिल रहा है पहला स्थान
गुजरात टाइटंस सीजन की तीसरी जीत के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है. अब गुजरात के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के भी 6-6 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने के कारण ये दोनों टीमें उनसे आगे जा रही है. गुजरात की रन रेट कम हो रही है. वर्तमान में गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट इस जीत के बाद +0.341 का है तो लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स का क्रमश: +1.048 और +1.588 है।
देखें कैसा रहा था पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला?
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। उनका यह फैसला टीम के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में 153 के स्कोर पर विराम लगा दिया था. होम टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 36 रन जोड़े, वहीं गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे मोहित शर्मा अपने पहले मैच में चमके जिन्होंने 4 ओवर के कोटे में मात्र 18 रन देने के बाद दो अहम विकेट लिये हैं.
आईपीएल 2023 की ताजा प्वाइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रन रेट |
RR | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.588 |
LSG | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.048 |
GT | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.341 |
KKR | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.375 |
CSK | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.225 |
PBKS | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.226 |
RCB | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.800 |
MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.879 |
SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.502 |
DC | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.576 |
तेवतिया एक बार फिर बने स्टार
लगातार अपनी बिस्पोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे राहुल तेवतिया ने एक बार फिर मैच को टीम के नाम करवाया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के लिए शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 67 रनों की पारी खेली, वहीं जीत का फिनिशिंग टच राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की खतरनाक जोड़ी को मिला है. गुजरात ने यह मैच 1 गेंद और 6 विकेट पहले ही जीत लिया था.