the kalamkar logo

एक बार फिर तेज हुए तेल के दाम Petrol Diesal Ka Taza Rate (24 May 2023)

Petrol Diesal Ka Taza Rate: हर दिन सुबह छ: बजे के हिसाब से पेट्रोल डीजल के रेट आम नागरिक को पेश कर दिये जाये हैं। आज के तेल के दाम भी आ गये हैं। लेकिन आज रेट में काफी बदलाव देखने को मिला है। 

 | 
पेट्रोल डिजल के दाम

The Kalamkar, New Delhi देश में मंहगाई का कहर जारी है। हर दिन किसी ना किसी वस्तु के दाम में उछाल देखने को मिलता है। वहीं तेल के दाम में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बता दें कि आज तेल के दाम में फिर से तेजी से देखने को मिली है। भारत में लगातार तेल के दाम में आ रही तेजी ने सबको परेशान कर दिया है। 

Petrol Diesal Ka Taza Rate- आज तेल के रेट क्या है?

पेट्रोल:- 106.71 रुपये प्रति लीटर 
डीजल:- 94.67 रुपये प्रति लीटर 

देशें देश के विभिन्न शहरों में तेल के दाम 

1. Petrol Diesel Price in Gurugaon

पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 98.71 रुपये, डीजल 15 पैसे महंगा होकर 89.16 रुपये लीटर पर जा पहुंचा है। नोटबंदी का असर औधोगिक जिले का रेट हरियाणा में सबसे तेज रहा है। 

2. Petrol Diesel Price in Ghaziabad

पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 97.58 रुपये, डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 88.02 रुपये लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है। 

गिरावट- यहां कल के मुकाबले पेट्रोल डीजल के भाव में गिरावट देखने को मिली है. 

3. Petrol Diesel Price in Jaipur 

पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 109.20 रुपये, डीजल 5 पैसे सस्ता 94.25 रुपये लीटर हो गया है। 

बदलाव- यहां के दाम में कल के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं  मिला है। 

4. Petrol Diesel Price in Lucknow 

पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 97.62 रुपये, डीजल 5 पैसे महंगा होकर 90.11 रुपये रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कल से आज के दाम में 30 पैसे की तेजी देखने को मिली है. 

Petrol Diesel Price in Noida

पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 97.74 रुपये, डीजल 18 पैसे महंगा होकर 88.61 रुपये लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है। 

बदलाव- नोएडा में पेट्रोल डीजल के दाम में 60 पैसे की तेजी देखने को मिली है। 

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम- Petrol and Diesel Prices in Four Metros    

  • दिल्ली में आज तेल का दाम 
  • पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.72 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. 
  • कोलकाता में तेल का दाम 
  • पेट्रोल 107.03 रुपये, डीजल 93.96 रुपये लीटर हो गया है। 
  • चेन्नई में तेल के दाम 
  • पेट्रोल 103.63 रुपये, डीजल 95.54 रुपये लीटर ही रहा है. 
  • मुंबई में तेल के दाम 
  • पेट्रोल 107.31 रुपये, डीजल 95.47 रुपये लीटर के हिसाब से बेचा ज रहा है. 

यहां मिलता है सबसे मंहगा तेल 

देश का एक राज्य ऐसा भी है जो तेल के दाम का रेट अन्य राज्यों के मुकाबले 10 फिसदी ज्यादा दे रहा है। जी हां, राजस्थान में तेल के दाम अन्य राज्यों की तुलना में 10 रुपये तेज ही रहते हैं। इस राज्य के लोगों ने इसे अपनी रोजी रोटी भी बना लिया है। हरियाणा से तेल के टैंक ले जाकर वह अपने राज्य में मुनाफे के हिसाब से बेचते हैं. 

यूं चेक करें पेट्रोल डीजल के रेट 

तेल कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को शहर और राज्यों के हिसाब से पेश करती है। अगर आप घऱ बैठे तेल के दाम देखना चाहते हैं तो यह भी संभव हो सकता है। जी हां, इंडियन ऑयल के जरिए पेट्रोल-डीजल रेट्स पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर Send करना होगा। 

एचपीसीएल  (HPCL) ग्राहक को रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS के द्वारा सेंड करना होगा। बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर को अपने शहर के नए रेट्स पता करने के लिए  <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। 

इतना करने के बाद आपके मोबाइल पर अपने शहर के ताजा रेट प्रकाशित हो जायेंगे। द कलमकार पर हर दिन तेल के दाम अपडेट किये जाते हैं। 

रेट चेक करने का सबसे आसान तरीका 

अगर आप रोजाना तेल के दाम देखना चाहते हैं तो आप गूगल पर Petrol Diesal Ka Taza Rate सर्च करना होगा. इसके बाद आप प्रकाशित वेबसाइट्स में से किसी से ही तेल के दाम चेक कर सकते हैं। लेकिन हम यूजर को यही सलाह देते हैं कि वह दो तीन जगहों से तेल के दाम चेक करें।