सोना चांदी के भाव हुए जारी- Sona ka Taza Bhav| Aaj Sona ka bhav (24 May 2023)
सोने और चांदी के दाम हर दिन के मुताबिक अपडेट कर दिये गये हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की तुलना में आज (बुधवार), 24 मई 2023 की सुबह यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी के रेट में तेजी दर्ज की गई है। तो आइए जानते हैं आज के सोना चांदी के भाव....

The Kalamkar, New Delhi Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार के मुताबिक 24 May 2023 के रेट में तेजी देखने को मिली है। पिछले कई दिनों हो रही गिरावट अब रुक गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.
चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से निकल गया है। वहीं National level पर अगर सोना चांदी की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60760 रुपये पर चली गई है। वहीं चांदी (Silver) की कीमत 72095 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हो गई है.
24 कैरेट की शुद्धता
24 कैरेट सोने के शुद्ध सोना कहा जाता है। यानी की आप अगर 24 कैरेट सोना की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आप 99.9 प्रतिशत शुद्धता का लाभ ले रहे हैं। इस सोना की सबसे खास बात ये होती है कि इसमें किसी भी प्रकार का मैटल नहीं मिलाया जाता है।
24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बिस्कूट बनाने के लिए ही किया जाता है। सोने से कई प्रकार की चीजें तैयार की जाती है। ज्याद शुद्ध सोना को 24 कैरेट गोल्ड का नाम दिया है।
Today Gold Price Updates
Thekalamkar.com | शुद्धता | मंगलवार शाम के रेट | बुधवार सुबह का भाव | कितने बदले रेट |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 60829 | 60450 | 379 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 60585 | 60208 | 377 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 55719 | 55372 | 347 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 45622 | 45338 | 284 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 35585 | 35363 | 222 रुपये सस्ता |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 72521 | 71568 | 953 रुपये सस्ती |
22 कैरेट सोना की शुद्धता
22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए सही माना जाता है। आप समझ रहे होंगे कि जो सोना हम शादियों के लिए या आभूषण के लिए प्रयोग करते हैं वह 22 कैरेट ही होता है. इसमें सोना के साथ सिल्वर, निकेल जैसी धातुओं की मिलावट की जाती है.
अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना अधिक कड़ा होता है और उसी से ही ज्वैलरी तैयार की जाती है. 22 कैरेट सोना को 91.67 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। रोजाना सोना का दाम देखने के लिए द कलमकार पर बने रहें।
2000 रुपए बंद होने पर सोने के दाम पर प्रभाव
लोग 2000 रुपए के नोट को एक्सचेंज नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में वह अपना पैसा सेफ करने के लिए सोना की खरीदारी कर रहे हैं. जिन लोगों के पास दो हजार के नोट वह अपना पैसा इसी तरह से ऐक्सचेंज कर रहे हैं। ऐसे में सोना के दाम एक बार फिर से बढ़ गये हैं।
2000 Rupee: मिली जानकारी के मुताबिक 2000 रुपए के नोट से सोना खरीद पर 10 % प्रीमियम कटौती, सोने के दाम 70 हजार प्रति दस ग्रामइस के हिसाब से ज्वैलर्स दे रहे हैं। सोना के बाजार में ज्वैलर्स 2000 रुपए के नोट अपने कार्ड पर चेंज करवा सकते हैं। इसी चक्कर में सोनारों के द्वारा सोना के दाम तेज किये जा रहे हैं। एक्सपर्टस ने सोना के दाम तेज होने का कारण इसे ही बताया है।