Government Scheme

Gold Price Today: राहत की खबर! सोना-चांदी के रेट में आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today: सोना-चांदी के ताजा रेट जारी हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप सोना चांदी के ताजा भाव की जानकारी पाना चाहते हैं तो लेख में दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Gold Price Today: सोने-चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम आपको सोना के भाव की कुछ ऐसी जानकारियां देने जा रहे हैं जो आपको अन्य किसी जगह पर नहीं मिलने वाली है। जानकारी मिली है कि सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

Bankbazar.com के द्वारा मिली रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में सोने की कीमत में 160 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में 500 रुपए की भारी गिरावट हुई है।

सोने की नई कीमत

रविवार को सोना बहुत ही कम रेट में बिका है। शनिवार को राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,730 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें आज 160 रुपए की मंदी दर्ज की गई है।

आज रविवार को भोपाल सराफा बाजार में सोना 58,570 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिलेगा। वहीं 22 कैरेट सोने के बात करें तो शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 55,930 रुपए, जो आज 150 रुपए के हिसाब से सस्ता बिका है। वहीं, आज 22 कैरेट सोना 55,780 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका है।

चांदी के दाम में भी आई गिरावट

मध्य प्रदेश में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले वाले दिन को चांदी 77,500 रुपए प्रति किलो थी, जो आज सस्ती हुई है। वहीं रविवार को भोपाल में चांदी 77000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकेगी।

ऐसे करें शुद्ध सोना की पहचान

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए मार्क दिए हैं। देखें सोना पर क्या मार्क दिया जाता है-

  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 अंकीत होता है।
  • 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा हुआ होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोना भी इस्तेमाल किया जाता है। सबसे खास बात ये है कि 24 कैरेट से ज्यादा शुद्ध कोई सोना नहीं होता है।

22 और 24 कैरेट सोने में फर्क

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत ही शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं।

वहीं 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा शुद्ध माना जाता है। देखा गया है कि गहने बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल करते हैं।

द कलमकार हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें TheKalamkar.Com पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट यहां पढ़ें हरियाणा की ख़बरें, कृषि जगत, मौसम, राजनीति से जुड़ी ख़बरें। For More Related Stories, Follow: Google NewsInstagramFacebookPinterest

Sandeep Kaswan

Sandeep Kaswan 'द कलमकार' में सीनियर एडिटर और इसके संस्थापक हैं। डिजिटल मीडिया में 1 साल से काम कर रहे हैं। द कलमकार डिजिटल मीडिया के जरिए अब अपराध, वायरल, व्यवसाय, एंटरटेनमेंट देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button