Parineeti Chopra और Raghav Chadha की Engagement में प्रियंका चोपड़ा समेत आने वाले हैं ये सितारे
Parineeti-Raghav Engagement Pics: परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्डा की सगाई का खुमार फैंस के साथ साथ बॉलीवुड की अभीनत्रियों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में कुछ जानकारी मिली है कि इस प्रोग्राम में priyanka chopra भी शामिल होने वाली है।

The Kalamkar, Viral Desk Parineeti-Raghav Engagement: काफी सालों की लुकाछिपी के बाद अब Parineeti-Raghav सगाई करने जा रहे हैं। फैंस को काफी संघर्ष के बाद दोनों के अफेयर पता लगा है। अब दोनों के प्यार को भी खुलेआम कर दिया है। मिली जानकारी से पता लगा है कि कल Parineeti-Raghav की सगाई होने जा रही है।परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह चर्चा में आने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।
खबर हैं कि दोनों 13 मई को रॉयल अंदाज से एक दुसरे को सगाई की रिंग पहनाने जा रहे हैं. इस बात की पुष्टी खुद एक्ट्रेस ने की है। दोनों की सगाई के लिए सारी तैयारियां लगभग हो चुकी है. Parineeti-Raghav की सगाई में बहन प्रियंका चोपड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। आपको भी पता है बहन की सगाई में बड़ी बहन ना आए तो ऐसा कैसे संभव हो सकता है।
priyanka chopra to come to delhi for parineeti chopra and Raghav chadha Engagement
परिणीति की शादी के लिए स्पेशल आ रही है प्रियंका
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की Engagement को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल बना हुआ है। फैंस कपल को बार बार सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बहाने से बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि इस खासे मौके पर बहन प्रियंका चोपड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। वह कुछ ही समय के बाद दिल्ली आ रही है। अपनी कजिन शादी में प्रियंका और उनकी पूरी फैमिली काफी मस्ती करने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ये प्रियंका की शॉर्ट ट्रिप होने वाली है। बाकि जो भी हो इस खासे मौके पर प्रियंका का जल्वा भी देखने को मिलने वाला है।
13 मई को दिल आ रही है कजिन प्रियंका चोपड़ा
सुत्रों के मुताबिक प्रियंका 13 मई की सुबह दिल्ली आने वाली है, हाल ही में ही इस खबर के बारे में पता लगा है। उनके पति तो शायद ही उनके साथ इस ट्रिप पर शामिल होने वाले हैं। वहीं प्रियंका बेटी मालती को साथ लेकर वह परणीति को सरप्राइज देने वाली है।
सगाई में इस डिजाइनर के कपड़ों को सिलेक्ट करने वाली है एक्ट्रेस
परिणीति की सगाई की आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चा हो रही है वह देखने लायक है. क्योकिं फैंस का कहना है कि उन्हें मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था. अब आपको भी यह वहम हो गया होगा कि वह इस डिजाइनर की ही ड्रेस को चूज करने वाली है।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार परिणीति के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को पहनने वाली है। इसके लिए एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था। तब से फैंस ने ये रट लगा दी है कि एक्ट्रेस इस खास मौके पर इस डिजाइनर को ही आउटफिट का पूरा जिम्मा देने वाली है।
दुल्हन की तरह सजा है Engagement वाला घर
सोशल मीडिया पर परिणीति के आलीशान घर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जी हां, मिली जानकारी से पता लगा है कि वह अपने निवास स्थान पर ही सगाई करने वाली है। Engagement का स्थान दिल्ली वाले घर को ही बनाया गया है। आप इस वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के घर में सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और घर के बाहरी हिस्से को कई सारी लाइटों से दुल्हन की तरह डेकोरेट किया गया है। परणीति का घर मुबंई के बांद्रा में बना हुआ है। वहीं ही इनकी शादी होने वाली है। फैंस भी घर की खुबसूरती और बाहरी सजावट को देख उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।